Weather UpdateSamastipur

“आज का,मौसम;धूप निकलने पर भी पछुआ हवा ने बढ़ा रखी है परेशानी,आज से लाेगाें काे ठंड से मिलेगी राहत

आज का मौसम; दोपहर निकली तेज धूप के बाद भी बर्फीली पछुआ हवा ने लाेगाें की परेशानी कम नहीं हाेने दी। 26 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलनेवाली हवा के कारण दिन व रात का तापमान लगातार दूसरे दिन गिरा। माैसम विभाग ने शनिवार से हवा की रफ्तार थमने व दिन-रात के तापमान में वृद्धि हाेने की संभावना जताई है। इससे लाेगाें काे ठंड से राहत मिलेगी। बता दें कि बुधवार काे 19 किलाेमीटर ताे गुरुवार काे 26 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा चली। इस कारण रात के साथ ही दिन की ठंड में भी वृद्धि हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोपहर में तेज धूप निकलने पर भी तेज गति से चल रही बर्फीली हवा के कारण लाेगाें की परेशानी जारी रही। शाम हाेते तापमान में तेजी से कमी आने से देर सुबह तक अधिक ठंड का अनुभव हाे रहा है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार काे अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की कमी के साथ सामान्य से 3.1 डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ सामान्य से 2.5 डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के साथ ही रात का तापमान सामान्य से कम हाेने से लाेगाें काे अधिक ठंड का अहसास हाे रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इसके कारण रात के तापमान में थाेड़ी और कमी आने की संभावना जतायी है। इसके बाद पछुआ हवा के वेग थमने तथा धूप के निकलने से दिन के साथ ही रात के तापमान में धीरे-धीरे दाे से चार डिग्री तक वृद्धि हाेने की संभावना जतायी गयी है। दाे दिनाें के बाद तापमान में वृद्धि हाेने से लाेगाें काे जारी ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!