Samastipur

दलसिंहसराय के मुख्तियारपुर सलखनी गांव मे दोस्त कि हत्या मामले में आरोपी दोस्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

दलसिंहसराय। थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखनी गांव मे बीते 24 अगस्त की रात्रि गांव में दोस्तों के साथ पूजा का न्योता दे रहे रामवृक्ष महतो के पुत्र राजू महतो (30) को उसके दोस्त सुबोध महतो द्वारा डीजे बजाने के विवाद के बाद गोली मारकर हत्या मामले में आरोपित सुबोध महतो ने शुक्रवार को दलसिंह सराय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजू महतो के पिता द्वारा सूबोध महतो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.जिसे लेकर मेरे निर्देशन मे पुलिस लगातार सूबोध महतो के गिरफ्तारी हेतु छापेंमारी कर रही थी.पुलिस दबिश के फलस्वरुप हत्याकांड में प्राथमिकी अभियुक्त सूबोध महतो ने आज आत्मसमर्पण कर दिया हैं।

 

बताते चले कि मुख्तियारपुर सलखनी गांव के मंदिर मे 25 अगस्त को पूजा होना था.जिसको लेकर गांव के लोगों को भी आमंत्रण किया जा रहा था.इसी दौरान मृतक राजू अपने दोस्त के साथ गांव में घूमकर लोगों को घर आने का न्योता देने गया था.इसी बीच उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बगल में स्थित एक आवासीय मकान कालू महतो को न्यौता देने गया था।

 

जहां उसको अपने ही दोस्त सुबोध से डीजे बजाने को लेकर विवाद हों गया.विवाद इतना बढ़ गया की दोस्त सुबोध ने ही बंदूक निकाल कर राजू को गोली मार दिया.जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!