EducationSamastipur

बाहरियों’ को भारी पड़ रही बिहार श‍िक्षक भर्ती परीक्षा, रात भर दलसिंहसराय स्टेशन पर पढ़ते रहे अभ्यर्थी

बिहार श‍िक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन बाहरियों को भारी पड़ी है,लोगो का कहना था कि अगर हमारे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ‘शक्तिशाली’ होते तो हमें नीतीश कुमार के वैशाली ना आना पड़ता… हम बेरोजगारी का दर्द झेल रहे हैं सर, बिहार क्या किसी राज्य में नौकरी मिलेगी तो चले जाएंगे… हमें टिकट नहीं मिला,जनरल बोगी में काफी भीड़ थी, गैरकानूनी रूप से एसी बोगी में चढ़ गए, टीटी ने तीन बार उतार दिया फिर भी उसी में धक्का खाते हुए बिहार पहुंचे हैं सर… यह कहना है उत्तर प्रदेश के उन अभ्यर्थियों का, जो शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने बिहार पहुंचे और दलसिंहसराय स्टेशन पर ही अपनी रात बिताई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा मे करीब 1 लाख 70 हजार से ज्यादा सीटों पर 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे है. बिहार के साथ-साथ कई अलग-अलग राज्यों के अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. दरअसल बिहार सरकार ने श‍िक्षक भर्ती में दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को भी शामिल करने की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी.

बुधवार रात उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी बिहार पहुंचे. इन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बिहार के अलग-अलग जिलों में है. सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों ने  स्टेशन पर ही रात बिताई.newstobihar की टीम जब रात्रि 10 बजे स्टेशन

पहुंची तो यहां का नजारा काफी अलग था. पूरा स्टेशन अभ्यर्थियों से पटा हुआ था. जिसे जंक्शन पर जहां जगह मिल रही थी, वहीं अभ्यर्थी पॉलिथीन बिछाकर उसी के ऊपर सोते दिख रहे थे.

इस दौरान  newstobihar ने देखा कि कुछ लड़कियां किताबें खोलकर रात को  स्टेशन पर ही पढाई कर रही थी. इस दौरान अभ्यर्थियों से खास बातचीत की. यूपी से बिहार परीक्षा देने आई सुनीता बताती हैं कि  जनरल बोगी में इतनी भीड़ थी, कि हम एसी बोगी में चढ़ गए, इसके बाद टीटी ने हमें तीन-तीन बार उतार दिया,हमारे पास फिर भी कोई दूसरा रास्ता नहीं था. हम फिर जिद करके उसी बोगी में चढ़कर,टीटी से लड़कर पटना पहुंचे हैं. गरिमा कहती हैं कि मैंने जो किया वह गैर कानूनी था.

लेकिन हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था क्योंकि बेरोजगारी का दर्द इतना है कि रोजगार के लिए किसी भी राज्य में किसी भी कीमत पर परीक्षा देने पहुंच जाएंगे.इतने पैसे नही की होटल लेकर ठहरे इसीलिए स्टेशन पर रात काट रहे.वही स्टेशन पर काफी समस्याओ का भी लोगो को सामना करना पड़ रहा था,शौचालय जायदा पैसा ले रहे थे,खाना वाले जायदा पैसा ले रहे थे। रिपोटिंग:कुणाल गुप्ता।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!