Weather UpdateSamastipur

Weather in Samastipur;उत्तर बिहार के जिलों में 3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल,सुबह में हल्का कोहरा, बढ़ेगी ठंड..

Weather in Samastipur;समस्तीपुर.ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा ने मंगलवार को आगामी 7-11 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48-72 घंटे तक आसमान साफ व उसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। बताया गया कि इस अवधि में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहते हुए 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। जिससे ठंड के बढ़ने की संभावना रहेगी। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 25.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से आधा डिग्री कम रहते हुए 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अगात बोयी हुई गेहूं में करें हल्की सिंचाई

वैज्ञानिकों ने अगात बोयी हुई गेहूं की फसल जो 21-25 दिनों की हो गई हो उसमेंं हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। वहीं गेहूं के पिछात किस्मों की बुआई करने, सब्जियों में निकाई-गुड़ाई व सिंचाई करने, प्याज की रोपाई का खेत तैयार करने आदि की सलाह दी है।

उत्तर बिहार के जिलों में दो-तीन दिन बाद आकाश में हल्के बादल छा सकते हैं। इस अवधि में सुबह के समय कोहरा छाने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री तक जाने व पछिया हवा चलने से ठंड बढ़ेगी। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!