Samastipur

दलसिंहसराय में चला JCB,पोखड़ को कराया गया अतिक्रमण मुक्त..

दलसिंहसराय.प्रखंड के पांड पंचायत मे मंगलवार को एक पोखड़ को जल जीवन हरियाली के तहत उच्च न्यायलय के आदेश पर दलसिंहसराय अंचलधिकारी राजीव रंजन व स्थानीय थाना के नेतृत्व मे अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान मिया पोखड़ के भीटा पर मकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर हटवाया गया.वही अभियान से पुर्व लोग अपने घरो भुसकार,मवेशी के घरों को हटाना शुरू  लिया.

 

सीओ ने बताया की पांड मे पोखड़ के भिंडा पर बने अवैध रूप से एक दर्जन से अधिक लोंगो ने कच्चा,पक्का मकान बना रखा था.उसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया है. शाम हो जाने के कारण बचे कुछ कच्चे पक्के घरों को बुधवार को खाली करवाया  जायगा.पुर्व मे सभी लोंगो को कई  बार नोटिस दिया गया था.लेकिन समय से नहीं अनुपालना करने के कारण पोखड़ के भिंडा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. मौके पर राजस्व अधिकारी मो जमशेद,राजस्व कर्मचारी शिवकान्त झा,दरोगा रंजीत सिंह ,उमेश तिवारी, मो आफ़ताब आलम सहित अंचल कर्मचारी व गार्ड मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!