Samastipur

समस्तीपुर में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, सेना के जवान समेत चार जख्मी,भर्ती..

समस्तीपुर। जिले के घटहो ओपी क्षेत्र के मुसापुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग भी की गई। इसमें सेना के जवान समेत एक ही परिवार के चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक युवक के दाएं पांव में गोली लगी है। शुक्रवार की रात्रि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मियों को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान मुसापुर स्थित वार्ड संख्या नौ निवासी अर्जुन राय के पुत्र राजेश कुमार, भीम राय के पुत्र विकास कुमार, सतेन्द्र चौघरी के पुत्र इन्द्रजीत कुमार, रामनाथ राय के पुत्र ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम दयाल चौक से फुफेरा भाई इन्द्रजीत के साथ बाइक चलाकर घर लौट रहा था। इस क्रम में सोना चौक के समीप जगदीश राय के घर के पास 20-25 की संख्या में खड़े पूर्व मुखिया रामानुज पंडित के गुर्गों ने रास्ते में घेर लिया और इन्द्रजीत को बाइक से खींचकर लाठी डंडे से पीटने लगे। बीच बचाव के दौरान कतिपय लोगों ने उसे पांव में गोली मारकर जख्मी कर दिया। फायरिंग व शोर शराबे की आवाज सुनकर चचेरा भाई विकास समेत उसके परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुचे और बीच बचाव करने लगे तो जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी विकास कुमार सेना के जवान हैं। छठ पर्व के अवकाश में घर आए थे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!