CareerSamastipur

समस्तीपुर की बेटी कल्याणी का दिल्ली पुलिस में चयन,अब करेगी UPSC की तैयारी..

Samastipur|कहते है लक्षय सामने हो तो पाने के लिए हर कदम अपने आप आगे बढ़ने लगता है।ऐसा ही कर दिखाया है,कल्याणी ने,समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया वार्ड 4 निवासी किसान अरविन्द कुमार वृंद और गृहणी रीना देवी की पुत्री कल्याणी कुमारी ने दिल्ली पुलिस ने चयनित होकर पूरे समस्तीपुर जिले का मान बढ़ाया है। कल्याणी कुमारी का चयन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। चयन के बाद स्वजनों में हर्ष का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इनके पिता बताते हैं कि कल्याणी बचपन से हीं मेधावी रही है। इसने +2 हाई स्कूल मिश्रौलिया से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। ग्रेजुएशन पार्ट 2 में अध्ययनरत है। कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और साकारात्मक सोच के सभी सहयोगियों को दी है। वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है।

कल्याणी की सफलता पर क्षेत्रीय माकपा विधायक अजय कुमार, पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी, भाजपा नेता अरविन्द कुमार कुशवाहा, रूपांजलि कुमारी, विनय भूषण, एमपी मिश्र, चंदन कुमार राय, दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू, सुनीता कुमारी, अवकाश प्राप्त शिक्षक रामचंद्र महतो, प्रेमचंद्र प्रसाद सिंह सहित कई लोगो ने बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!