Samastipur

समस्तीपुर में बस की टक्कर से युवक घायल भीड़ ने बस को पलटा,पुलिस पर हमला

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने न केवल बस में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया, बल्कि बचाव करने पहुंची पुलिस टीम और राहगीरों के साथ भी मारपीट की। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार और एक महिला एसआई खुशबू कुमारी जख्मी हो गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे समस्तीपुर से रोसड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के दाहिने हिस्से में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बस चालक को लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं कुछ लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने बस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और बीच सड़क पर ही पलट दिया। इस दौरान बस के अंदर रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 

अधिकारियों पर हमले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करने के बाद ही उपद्रवी वहां से हटे और यातायात बहाल हो सका। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया जो करीब दो घंटे तक जाम रही। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों का लंबा लंबा कतार लगा हुआ था।

 

^वीडियो फुटेज के आधार पर उन असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है जिन्होंने कानून हाथ में लिया और सरकारी कर्मियों पर हमला किया है। – सुनील कुमार झा, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!