Begusarai

अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार:मध्य निषेध के तहत मामला दर्ज

बेगूसराय।भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र में नौला पीकेट प्रभारी अकरम खान ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

 

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान गुलशन कुमार (19 वर्ष), पिता बैधनाथ महतो, और विक्रम कुमार (18 वर्ष), पिता बलवंत महतो के रूप में की है। दोनों आरोपी वीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरहरा, पोस्ट अंबा के निवासी बताए गए हैं।

 

तलाशी में बरामद हुई शराब

 

पीकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 29 पीस शराब (प्रत्येक 375 मिली) बरामद की गई। मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

 

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई जारी

 

पुलिस ने यह भी कहा कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!