दलसिंहसराय:क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 के छठे मैच में त्रिमूर्ति डेयरी ने 58 रनों से स्पोर्ट्स सेंटर को हराया
दलसिंहसराय, बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे बाजार समिति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व.राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का छठा लीग मैच त्रिमूर्ति डेयरी इलेवन बनाम स्पोर्ट्स सेंटर दलसिंहसराय के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिमूर्ति की टीम ने निर्धारत ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रनों के स्कोर खड़ा किया.जिसमें रवि ने 51, दीपक ने 44 और मनीष ने 20 रनों के योगदान किया.
वहीं विपक्षी टीम के राजू और अंकित ने 2 और राजन ने विकेट झटके.जवाबी पारी में स्पोर्ट्स सेंटर ने निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक 4 विकेट के नुकसान पर 99 रनों के स्कोर पर सिमट गई. इस प्रकार से त्रिमूर्ति डेयरी ने इस मच को 58 रनों से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया.स्पोर्ट्स सेंटर के बल्लेबाजों में राजन ने 58 रन, सचिन ने 15 और रोहित ने 9 रन बनाए.जबकि गेंदबाजी में कुणाल ने 2 एवं जग्गा और दीपक ने 1-1 विकेट हासिल किया.
मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के दीपक को दिया गया जिसने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया.मैच के दौरान अम्पायर के रूप में सुमित और नफीस थे,स्कोरिंग का कार्य समीर ने किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
