Dalsinghsarai

दलसिंहसराय अस्पताल परिसर में पानी पीने का एटीएम लगवाया का प्रस्ताव

दलसिंहसराय,अनुमंडल पदाधिकारी -सह-रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन कुमार की अध्यक्षता मे रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित किया गया.जिसमें उपिस्थत सदस्यो का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया गया एवं बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ के दौरान सदस्य राजेश पासवान द्वारा बताया गया कि ओ.पी.डी.मे ऑनलाईन निबंधन मे जिस मरीजो के पास मोबाईल के अभाव में परेशानी होती है,उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए, जिसे प्रस्ताव में लेते हुए लागू कराने को कहा गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अन्य सदस्यों द्वारा अस्पताल में पीने की पानी के बारे में बताया गया कि स्थानीय संसद से पत्राचार कर पानी पीने का एटीएम लगवाया जाए,अस्पताल परिसर मे अवस्थित सुलभ शौचालय को नवीकरण कराते हुए नगर परिषद दलसिंहसराय से पत्राचार कर इसे चालु करवाया जाए,अस्पताल मे घनी आबादी वाले क्षेत्र के तरफ बाउड्री वॉल ऊँचा करने एवं क्षतिग्रस्त बाउड्री वॉल के मरम्मती करने को कहा गया,जिसे एसडीओ द्वारा नगर परिषद से पत्राचार कर करवाने का निर्देश दिया गया.

 

 

अस्पताल परिसर मे शाम के समय पुलिस गस्ती दल को अस्पताल मे गस्त करने एंव पी पी यूनिट पर्दा लगवाने का प्रस्ताव दिया गया जिसे सभी सदस्य द्वारा पारित किया गया.बैठक में अस्पताल के पदाधिकारी चंदन कुमार,अनुमंडल के पदाधिकारी राजीव रंजन सहित कई सदस्य मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!