Patna

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

पटना.भागलपुर में एक नवविवाहित की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है। पहचान दिग्गी गांव निवासी राजाराम कुमार की पत्नी राधिका(22) के तौर पर हुई है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका का मायका बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में है। पिता अजय तांती ने बताया कि छह महीने पहले मेरी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार 2 लाख कैश, एक बाइक और गिफ्ट दिया था। कुछ दिन के बाद ही दहेज की डिमांड करने लगी।

 

मां नीलम देवी ने आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले राधिका के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। हाथ-पैर बांधकर घर में बंद कर दिया गया था। ससुराल वालों ने मारपीट कर मेरी बेटी को जबरन चूहा मारने की दवा खिला दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।हालत बिगड़ने पर उसे अमरपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। मायके वालों को सूचना देकर सभी फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। बेहतर इलाज के लिए मायगंज लेकर गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जहर खाने से बेटी की मौत हुई है।

 

 

आवेदन के आधार पर कार्रवाई

 

मौत की सूचना मिलने के बाद बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!