“समस्तीपुर जिले में खिली धूप, न्यूनतम तापमान 6.5°C:चल रही पछिया हवा,कनकनी बरकरार
समस्तीपुर जिले में अब लगातार धूप निकल रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि सुबह के समय में पछिया हवा चलने से कनकनी बरकरार है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। ठंड से राहत के बाद सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खोल दिए गए हैं। हालांकि डीएम ने स्कूलों का संचालन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक करने का आदेश जारी किया है।
डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अब लगातार मौसम में सुधार जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग और बच्चों पर विशेष ध्यान रखना होगा।
ठंड और कोहरा का असर कम होने से ट्रेनों के परिचालन में भी सुधार हुआ है। हावड़ा से जयनगर के बीच चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस को छोड़कर समस्तीपुर से गुजरने वाली अप और डाउन लाइन की अधिकतर ट्रेनें समय पर चल रही है। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। ज्यादा देर तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना नहीं पड़ रहा है
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
