Samastipur

समस्तीपुर:गैस सिलेंडर निर्माण फैक्टरी में लगी आग, लाखो का नुकसान

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के राजाजान में बुधवार को एक निजी गैस सिलेंडर निर्माण फैक्टरी में आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई. फैक्ट्री में आग लगने का कारण हीटर में शॉर्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई. दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने से फैक्टरी में कितना नुकसान हुआ, फिलवक्त इसकी वास्तविक जानकारी नहीं मिल सकी है.

 

 

बताया जाता है कि फैक्टरी के प्रबंधक घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना से औद्योगिक सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होने लगा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!