24 जनवरी को जननायक की जयंती की तैयारी के लिए कर्पूरीग्राम का निरीक्षण
समस्तीपुर.आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन समस्तीपुर पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह द्वारा जननायक के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन एवं महाविद्यालय परिसर का जायजा लिया।
जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जननायक की जयंती पर बड़ी संख्या में अनुयायियों और गणमान्य व्यक्तियों के आगमन की संभावना है।
अतः परिसर की सफाई, रंग-रोगन, सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान निदेशक डीआरडीए आशुतोष आनंद, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय, रवि कुमार, संबंधित सहायक अभियंता आदि मौजूद थे।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
