Samastipur

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण:तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित मोहम्मद शमशेर ने विवाह का भरोसा देकर करीब तीन वर्षों तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात आई तो उसने साफ इनकार कर दिया।युवती और उसके मामा द्वारा दबाव बनाए जाने के बावजूद आरोपित अपने फैसले पर अड़ा रहा। मामले को सुलझाने के लिए गांव स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन वहां भी कोई समाधान नहीं निकल सका।

 

इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को सकरा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपित मोहम्मद शमशेर सिराजाबाद का निवासी बताया गया है। पीड़िता ने इस मामले में न्याय की उम्मीद जताई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!