भाई की मौत के बाद बहन ने खाया जहर:भागलपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
पटना.भागलपुर.बांका में भाई की मौत के सदमे में बहन ने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए भागलपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान मायागंज में मौत हो गई। मृतका की पहचान हेटनीम गांव निवासी रामलखन पंजियारा की पत्नी सावित्री कुमारी(28) के तौर पर हुई है। घटना पंजवारा थाना क्षेत्र की है।
मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि इकलौता पुत्र सुमित मांझी तमिलनाडु में मजदूरी करता था। करीब दस दिन पहले काम से लौटने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया था। चार बहनों में अकेला भाई था।सुमित की मौत के बाद परिजन गोड्डा में श्राद्ध कर्म कर रहे थे। इसी दौरान रविवार को सावित्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल(मायागंज) में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
भाई और बहन की लगातार हुई मौत से परिवार सदमे में है। सावित्री की मौत के बाद बरारी थाना पुलिस ने अस्पताल परिसर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
