समस्तीपुर:मध्य विद्यालय से 14 बोरी चावल चोरी,छानबीन जारी
समस्तीपुर।थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय खानपुर एवं प्रावि भूपतपुर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के वर्ग कक्ष गेट का ताला तोड़कर बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए करीब 14 बोरी चावल सहित सीलिंग फैन, बल्ब आदि की चोरी कर ली गई। वहीं मवि खानपुर में एक बोरी चावल को विद्यालय परिसर के बाहर गंदगी के ढेर पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब शिक्षक, शिक्षिका विद्यालय पहुंचे। करीब 5 बोरी चावल और प्रावि भूपतपुर में 9 बोरी चावल गायब था।
वहीं प्रावि भूपतपुर के कक्षा चार एवं पांच में चावल के अलावे चार सीलिंग पंखा और छह बिजली का बल्ब भी गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही मवि खानपुर के प्रभारी एचएम पंकज कुमार एवं सहायक शिक्षक राजन कुमार सिंह ने खानपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी दलबल के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन की।
इस घटना को लेकर मवि खानपुर के प्रभारी एचएम पंकज कुमार और प्रावि भूपतपुर के एचएम उमेश कुमार राम ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। प्रावि भूपतपुर के एचएम ने आवेदन में बताया है कि सोमवार को जब विद्यालय के प्रथम तल पर शिक्षक गए तो दो वर्ग कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया गया। जब वर्ग कक्ष की तलाशी ली गई तो एमडीएम योजना कि करीब 9 बोरी चावल, चार सीलिंग फैन और छह बल्ब गायब था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
