Patna

नवविवाहित जोड़े का वीडियो वायरल:प्रेमिका बोली- युवक को मैं भगा कर लाई

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड से एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड से एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक और युवती स्वयं को विवाहित बता रहे हैं, जबकि युवती के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो में युवती की मांग में सिंदूर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे उनके विवाह के दावे को बल मिल रहा है। दोनों ने वीडियो में खुद को कुढ़नी प्रखंड के चढुआं गांव का निवासी बताया है। युवती ने अपना नाम राजनंदनी कुमारी बताया है।

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।इस मामले में तुर्की थाना प्रभारी संदीप कुमार महतो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें युवती के अपहरण की बात कही गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!