Samastipur

48-72 घंटे में उत्तर-पश्चिम के जिलों में होगी बारिश

समस्तीपुर : स्थानीय मौसमीय प्रभाव से 24 तक बन सकते हैं गरज वाले बादल, हो सकती है बूंदा बूंदी, गर्मी से राहत

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 20-24 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार स्थानीय मौसमीय प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में इस अवधि में आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं। वहीं 48-72 घंटों में राज्य के उत्तर-पश्चिम जिलों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी व सिवान शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर इसके प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बताया जाता है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!