Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर से दलसिंहसराय आते समय हादसा,दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

समस्तीपुर में मंगलवार दोपहर दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के विद्यापति स्मारक चौक के पास का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक युवक की पहचान बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव निवासी सीताराम महतो के बेटे मुन्ना कुमार रौशन के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।रोशन बुलेट बाइक विद्यापतिनगर से दलसिंहसराय की ओर जा रहा था । इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइकों के बीच उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से विद्यापति नगर के पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे परिवार के लोग उसे समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। युवक शहर के एक निजी अस्पताल के लिए काम करता था। वह विजिट में विद्यापति नगर थाना क्षेत्र गया हुआ था। जहां यह हादसा हुआ।

 

नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक जख्मी हुआ था। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पंचनामा बनाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है ।इस मामले में विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!