sportsDalsinghsaraiSamastipur

तीन दिवसीय फुटबॉल कप टूर्नामेंट का शुभारम्भ, पहला मैच पटोरी ने बेगूसराय को हरा कर जीता

दलसिंहसराय,स्थानीय आर बी कॉलेज के ग्राउंड में शहीद सुरेंद्र प्रसाद यादव के स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल कप टूर्नामेंट डीवाईएफआई के द्वारा आयोजित किया गया.शुभारम्भ से पहले दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एबं उनके शहीद होने के इतिहास पर चर्चा करते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके उपरांत विधायक अजय कुमार,विधायक आलोक मेहता,वीआईपी नेता कुणाल कुमार, एडवा के राज्य सचिव निलम देवी सहित आये अन्य अतिथियो द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया.टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच में पहला दिन का मैच पटोरी एंव बेगूसराय के खिलाड़ियों बीच खेला गया.

जिसमे पहला दो गोल पटोरी ने दागा.जबाब में मेंस एसोसिएशन बेगूसराय ने भी 1 गोल किया. इस तरह से 2-1 से मेंस एसोसिएशन बेगुसराय को पराजय होना पड़ा एंव पटोरी ने फाइनल में अपनी जगह बना लिया.
इस टूर्नामेंट में कुन्दन पासवान,बबलू कुमार,शीलवन्त राय, चंदन प्रसाद,जाबिर हुसैन,संतोष चौधरीं,राहुल कुमार,अखिलेश राय ,जमील अख्तर,रामसेवक राय,इंतखाब,शुभकरण, उमेश राम, सोले राय,अर्जुन राय,रविशंकर कुमार,विशाल कश्यप , गोविंन्द यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!