Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:शीतलहर ने बढ़ाई गलन,सर्द हवाओं के बीच दिखी हल्की धूप

समस्तीपुर . पारा लुढकने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं. पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार सुबह पूरा शहर कोहरे का चादर में ढ़का था. आसमान में धुंध छाए रहे. सड़कों पर दृश्यता कम थी. इस कारण वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया था. दोपहर बाद धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल सका.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दिन ढलने के साथ ही ठंड का प्रकोप फिर से शुरू हो गया. जिले में शीतलहर का प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां पूस की रात ही नहीं दिन भी सर्द रहा. सर्द हवाओं से गलन बढ़ा दी. ठंड के कारण घरों से निकलना दुश्वार है. खासकर, गरीब व मजदूर तबके के लोगों को कामकाज में काफी परेशानी हो रही है. इधर-उधर अलाव जलाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर घरों में हीटर ब्लोअर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है.

 

 

वैसे नये साल को लेकर युवाओं में उत्साह इस कदर हावी रहा कि उनके उपर ठंड का असर भी बेअसर दिख रहा था. मीठी धूप के बीच बाइक पर सवार युवाओं का जत्था पिकनिक स्पाट की ओर निकलते दिखे. देर शाम तक जश्न मनाने के बाद वापसी का क्रम शुरू हुआ.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!