Dalsinghsarai

नये वर्ष का स्वागत आस्था के साथ,उगना महादेव पर जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भीड़

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर . नये वर्ष का स्वागत आस्था के साथ हुआ. लोगों ने उगना महादेव पर जलाभिषेक कर नये साल की शुरुआत की. इससे उगना महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. प्रखंड के अलग-अलग पार्क में नव वर्ष का जश्न देखने को मिला. बच्चे बूढ़े जवान ने अपने पसंदीदा सामग्रियों का जमकर लुफ्त उठाया. हरपुर बोचहा का प्रेमविहार पार्क में परोसा गया स्वच्छता लोगों को सकून दिलाया तो प्राकृतिक छटा ने सभी को आनंदित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं बढ़ौना पार्क में आयोजकों ने विभिन्न खेल व मेला के स्वरूप से न्यू ईयर मनाने वालों को आकर्षित किया. सिमरी का सूरज विहार पार्क में संगीत का स्टेज कार्यक्रम चर्चा में रहा. फूहड़ व भोजपुरी द्विअर्थी गीतों पर नृत्य से कुछ का मनोरंजन हुआ तो कतिपय को यह नव वर्ष के उत्सव पर नागवार लगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!