Samastipur

समस्तीपुर में पूजा अर्चना से हुई नववर्ष की शुरुआत, जश्न में डूबे रहे शहरवासी

समस्तीपुर .नये साल के जश्न की खुमारी में डूबा शहर देर रात तक रंगीनियों में खोया रहा. स्वर लहरी और गीत संगीत की धुन पर लोग देर रात तक थिरकते रहे और एक दूसरे को बधाई देकर खुशियाें काे साझा करते रहे. ठंड और सर्द हवाएं युवाओं के उल्लास को चुनौती दे रही थी, लेकिन युवाओं का जोश ठंड पर भारी रहा. देर रात पार्टियां चलती रहीं. लोग गीत संगीत, नृत्य के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते रहे. सभी के चेहरे पर मुस्कान थी, उमंग और नए वर्ष के साथ आ रही नई चेतना के स्वागत का जज्बा. कड़ाके की ठंड के बावजूद वर्ष 2025 की विदाई और नव वर्ष के स्वागत की हर मुमकिन कोशिश हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे. बुधवार आधी रात को जैसे ही नववर्ष ने दस्तक दी, लोगों ने आतिशबाजी से उसका स्वागत किया. फिर रविवार सुबह उठकर धर्मस्थलों पर जाकर देव दर्शन किया. भगवान की पूजा अर्चना की. घर के बड़े-बुजुर्गों से आर्शीवाद प्राप्त किया. गुरुवार सुबह से ही थानेश्वर स्थान समेत विभिन्न धर्मस्थलों पर श्रद्धालुओं का आना जाना शुरु हो गया. दिन-भर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. गिरजाघरों, गुरुद्वारों में भी लोगों ने विशेष प्रार्थनाएं कर विश्वमंगल की कामना की. नए साल के आगमन पर युवाओं व बच्चों में विशेष उत्साह दिखा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे.

 

 

हाउस फुल रहे होटल व रेस्टोरेंट

शहर के विभिन्न होटल व रेस्टोरेंट में तरह-तरह से न्यू इयर सेलिब्रेट किया गया. किसी ने परिवार के सदस्यों के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया तो कई दोस्तों के साथ दावत में मशगूल नजर आये. देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा.

 

फूलों की हुई जमकर ब्रिक्री

नये साल को लेकर फूलों का कारोबार काफी अच्छा रहा. लंबी डंडी वाले गुलाब की अधिक डिमांड थी. इसके अलावे गेंदा व रजनीगंधा की लड़ी भी खुब बिकी. शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के निकट करीब आधा दर्जन फुल विक्रेताओं ने रंग-बिरंगी फूलों से दुकानें सजा रखी थी. पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गेंदा व रजनीगंधा की माला बनाई गई थी. फूलों के थोक व्यापारी संजीव ने बताया कि साल का पहला दिन व्यापार अच्छा रहा.

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रही पुलिस

शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रही. इसके अलावा सुपर गश्ती दल भ्रमणशील होकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखा. हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर थी. स्पीड ड्राइविंग व यातायात नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर चालान किया. शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!