Dalsinghsarai

दलसिंहसराय: ट्रस्ट द्वारा गरीबो के बिच कम्बल-स्वेटर- जैकेट का किया गया वितरण

दलसिंहसराय,भीषण ठंड को देखते हुए पिछले एक सप्ताह से “राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट” की ओर से जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा है.ट्रस्ट के सदस्यों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर असहाय और गरीब लोगों के बीच कम्बल व स्वेटर का वितरण किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कम्बल वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश के नेतृत्व में सचिव गिरीश सर्राफ,उपाध्यक्ष संतोष कुमार,उपाध्यक्ष रोहन प्रकाश, रोहित कुमार सोनी,शैलेश कुमार कानू गांधी ठाकुर, नीतीश सोनी, अविनाश कुमार, अमित कुमार, श्रीकांत कुमार, रामप्रवेश राय सहित अन्य सदस्य ने वितरण कार्य में सक्रिय योगदान दिया.

 

 

इस नेक कार्य में आमंत्रित सदस्य के रूप में अमित वर्णवाल,दीप्तांशु प्रकाश,राजकुमार भी मौजूद रहे.स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!