समस्तीपुर:बैडमिंटन टूर्नामेंट में विवेक एवं कौशिक कमल की जोड़ी बनी चैंपियन
समस्तीपुर।बड़ी मैया स्पोर्ट्स क्लब रोसरा के तत्वावधान में ब्लॉक फील्ड परिसर अंतर्गत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विवेक दत्त एवं कौशिक कमल की जोड़ी ने शमशेर आलम एवं विकास कुमार की जोड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में क्रमशः 21- 18 18 – 21 एवं 21- 14 के अंतर से चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.देर रात तक चले मुकाबले में दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन के साथ अच्छे खेल का लुफ्त भी उठाया.
पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में स्थानीय डॉक्टरों की टीम ने सेमीफाइनल मैच के मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ सीरीज का खिताब डॉ विवेक दत्त को दिया जबकि फाइनल मैच के मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार कौशिक कमल ने जीता.
तत्पश्चात दर्शकों की भरपूर तालियों के बीच रोसरा नगर परिषद की सभापति ने रनर और विनर टीम की ट्रॉफी प्रदान की.मौके पर रविकर प्रसाद, सुशांत शेखर, डॉ प्रसून कुमार, अनुराग राउत,दीपेश कुमार, राजेश राउत,अभिषेक इंदीवर, आमिर,फैयाज,बिट्टू, विक्की एवं कई सीनियर जूनियर खिलाड़ियों के साथ टीम ऑफिसियल सदस्य और कोच मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
