Samastipur

मौसम अपडेट:5 जनवरी तक कड़ाके की ठंड,गया का पारा 5°C:बिहार में 38 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

पटना.बिहार में नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे के बीच हुई है। ठंडी पछुआ हवा चलने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (1 जनवरी) को प्रदेश के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। सड़कों, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर साफ दिख रहा है।इसके साथ ही आज से तेजस, गरीब रथ समेत 89 ट्रेनों का समय भी बदल गया है।

 

प्रदेश के 10 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 10 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरा का असर थोड़ा कम दिखेगा। लेकिन ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। वहीं, 28 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में कोहरे का असर ज्यादा दिखेगा।

 

धूप के बावजूद क्यों बढ़ रही ठंड?

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, जहां-जहां धूप निकल रही है, वहां भी ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। दरअसल, साफ आसमान होने पर धरती की सतह से गर्मी तेजी से आकाश में चली जाती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में रेडिएशनल कूलिंग कहा जाता है। इसकी वजह से रात और सुबह का तापमान और नीचे चला जाता है। यही वजह है कि दक्षिणी बिहार में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी हुई है।

 

आगे कैसा रहेगा मौसम?

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 जनवरी तक राज्य में ठंड का असर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि 6 जनवरी से ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे में भी कमी आएगी।

 

1 जनवरी: उत्तर के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण के जिलों में कोहरा छाएगा।

2 जनवरी: उत्तर-मध्य और पश्चिम के जिलों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाएगा।

 

पटना का मौसम कैसा रहेगा?

 

राजधानी पटना में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी कम हो सकती है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवा के कारण ठंड अधिक महसूस की जाएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

 

पटना में बुधवार को धूप निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ कर 18.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार में घना कुहासे के साथ कोल्ड डे रहा। राज्य के 13 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

 

जानिए 2025 में कैसा रहा बिहार का मौसम

2025 में बिहार में मौसम का चरम रूप देखने को मिला। राज्य के लोगों को 7 दिन ग्रीष्म लहर और एक दिन भीषण ग्रीष्म लहर झेलनी पड़ी। पांच दिन तक उष्ण रात्रि की स्थिति रही। ठंड के मौसम में 13 दिन शीत दिवस और 6 दिन भीषण शीत दिवस रहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!