sportsDalsinghsaraiSamastipur

समस्तीपुर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया,फाइनल मैच दलसिंहसराय एवं समस्तीपुर के बीच होगा आज

दलसिंहसराय,सांसद खेल महोत्सव 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच छात्रधारी उच्च विद्यालय दलसिंहसराय के प्रांगण में मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर के बीच खेला गया. मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. 20 ओवर के निर्धारित मैच में समस्तीपुर की टीम ने बैटिंग करते हुए 7 विकेटों के नुकसान पर 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.समस्तीपुर की तरफ से बल्लेबाजी में राहुल रूमोल्ड ने 65 आदित्य कुमार ने 50 और आलोक उर्फ मंजय ने 36 रनों का योगदान दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर की तरफ से शमी ने दो विकेट,आशीष ने दो विकेट और शोभित ने एक विकेट लिया.259 रनों का पीछा करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने अपने सभी विकेट गंवाकर 103 रन बनाया और इस तरह समस्तीपुर की टीम ने इस दूसरे सेमीफाइनल को 155 रनों से जीता और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
मुजफ्फरपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने 29 श्लोक ने 24 और कुमार श्रेया ने 17 रनों का योगदान दिया.समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 5 विकेट, सुमन ने दो विकेट और पूज्जवल यादव ने एक विकेट लिया.आज के मैच में अंपायर्स की भूमिका विकास कुमार पंकज एवं उमेश राय ने निभाई,ऑनलाइन स्कोरिंग में माधव कुमार एवं ऑफलाइन स्कोरिंग में प्रखर उपस्थित थे.

मैच में समस्तीपुर के ऑलराउंडर आदित्य झा को 50 रन और 5 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार एवं समस्तीपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सोनू झा के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया.मैच में मुख्य रूप से अर्जुन सिंह,गणेश प्रसाद,प्रियवंत कुमार चौधरी,पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब,अशफाक अंसारी,मोहम्मद शहाब,अभिषेक अप्पू, कुणाल मणि,राजू कुमार,अभिलाष गौतम एवं बहुत सारे खेल प्रेमी उपस्थित थे.आज फाइनल मैच दलसिंहसराय एवं समस्तीपुर के बीच सुबह के 11:00 से खेला जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!