Patna

श्रवण कुमार और विनोद बनाये गए NDA के मुख्य और उप मुख्य सचेतक

पटना. जदयू विधायक श्रवण कुमार को विधानसभा में NDA का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है. बेनीपट्टी से भाजपा के विधायक विनोद नारायण झा को उपमुख्य सचेतक बनाया गया है. इसके अलावा आठ और नेताओं को सचेतक के रूप में मनोनीत किया गया है. इन आठ सचेतकों में कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी और गायत्री देवी शामिल हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

किसको क्या सुविधा मिलेगी

मुख्य सचेतक को मंत्री का दर्जा मिलेगा. उपमुख्य सचेतक और अन्य सचेतकों को राज्य मंत्री के स्तर की सुविधा मिलेगी. श्रवण कुमार पहले से ही नीतीश सरकार में मंत्री हैं, इसलिए उन्हें कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिलेगी. सीएम नीतीश कुमार ने इनकी नियुक्ति की थी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मान्यता दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!