Patna

प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलना युवक को पड़ा महंगा, युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी

बिहारशरीफ : से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक युवक को चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। तब तक प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव की है।जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया, और लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसको पकड़ लिया। बाद में प्रेमी जोड़े की गांव के मंदिर में शादी करवा दी गयी। सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी अमरजीत कुमार का दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर निवासी एक लड़की के साथ चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों अक्सर छिप-छिप कर एक-दूसरे से मिलते थे. अमरजीत अपनी प्रेमिका के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर सोमवार को आया था। मगर जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए। परिजनों ने बाजार से शादी का समान और नये-नये कपड़े खरीदकर ले आया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मदद से गांव के ही एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई। बिना बैंड-बाजा, बराती के मंदिर में हुई इस शादी से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल यह प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में बंध कर खुश नजर आ रहा है। शादी के बाद प्रेमी अमरजीत अपने पत्नी बनी प्रेमिका को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर रवाना हो गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!