Patna

संदिग्ध स्थिति में 19 वर्षीय नव विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर.अहियापुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय ममता खातून के रूप में हुई। उसकी शादी महज तीन माह पहले मो. सेराज से हुई थी। पति व सभी ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हैं। मायका पक्ष ने ममता की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मो. माजिद ने बताया कि ममता सबसे छोटी बेटी थी। शादी में लगभग पांच लाख रुपए व सामान उपहार के रूप में दिया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। ममता पर पांच लाख रुपए और लाने का दबाव बनाया जा रहा था। उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिता ने बताया कि बेटी की गृहस्थी बचाने के लिए उन्होंने गार्ड की नौकरी कर किसी तरह पैसे जुटाए और करीब एक सप्ताह पहले दो लाख रुपए ससुराल वालों को दिए। इसके बाद भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। रविवार को अचानक बेटी की मौत की सूचना मिली। अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

 

थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। उन्होंने कहा कि मायका पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!