किसी तरह की टूट से 200 किलोमीटर दूर है राजद’:बोगो सिंह
बेगूसराय।मटिहानी के राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने एनडीए नेताओं द्वारा राजद में टूट के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि राजद एकजुट है और टूट की 200 किलोमीटर तक कोई संभावना नहीं है। बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि नीतीश का इकबाल खत्म हो गया है। उन्हें मार्गदर्शन मंडल में जाना चाहिए और निशांत को राजनीति में आना चाहिए।
बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए बोगो सिंह ने गिरिराज सिंह के घरों में तलवार और लाठी रखने पर कहा कि यह दिनकर की धरती है। हर घर में कलम है, तलवार और लाठी रखने की जरूरत नहीं। बोगो सिंह ने कहा कि एनडीए के जिन नेताओं का बयान इस आ रहा है वह वो नहीं बोल रहे हैं बिहार की धरती पर 2025 के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई।
बोगो सिंह ने कहा कि राजद और महागठबंधन के कोई विधायक एनडीए के संपर्क में नहीं हैं, इसकी 100 प्रतिशत गारंटी हम करते हैं। राजद में 200 किलोमीटर दूर तक टूट की कोई संभावना नहीं है हम लोग ईमानदारी से सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों को उठाएंगे और कारगर रूप से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
बिहार में बढ़ते अपराध पर बोगो सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। उनको मार्गदर्शक मंडल में जाना चाहिए और नए युवक को मौका देना चाहिए। बेगूसराय सहित पूरे बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधियों के सामने पुलिस जीरो पर आउट हो गया है। जब तक शासन-प्रशासन का इकबाल अपराधियों पर नहीं होगा इसी तरह से हमारे बच्चे अपराधियों के हाथ से मारे जाएंगे।
‘नीतीश कुमार गार्जियन है, उन्हें मार्गदर्शन मंडल में जाना चाहिए’
राजद विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार गार्जियन हैं, उन्हें मार्गदर्शन मंडल में जाना चाहिए। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होती है तो उनका हम स्वागत करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा घरों में लाठी और तलवार रखने पर कहा कि यह दिनकर की धरती है, बेगूसराय की पहचान पूरे देश में दिनकर से है। हम दिनकर के वंशज हैं तो मेरे घर में कलम भरे पड़े हैं। हमें लाठी और तलवार की कोई जरूरत नहीं है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
