DalsinghsaraiSamastipur

बरनवाल सेवा सदन में महराजा अहिबरन जयंती धूमधाम से मनाया गया,बच्चे ने नव दुर्गा नृत्य,देश भक्ति गानो से सभी का मन मोह लिया

दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार स्थित बरनवाल सेवा सदन में महराजा अहिबरन दिवस समारोह 2026 का आयोजन अध्यक्ष अनिल कुमार लाल की अध्यक्षता में किया गया. जिसका उद्घाटन बीजेपी नेता पंकज कुमार लाल,ट्रेजरी ऑफिसर रमेश कुमार बरनवाल,ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मनैजर अंकित कुमार,अध्यक्ष अनिल कुमार लाल,महिला संघ की रुक्मणि बरनवाल सहित आये अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व महराजा अहिबरन कि प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.मंच संचालन राम कुमार लाल एंव रामा कांत प्रसाद द्वारा किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आये अतिथियों को माला,साल से संघ के अधिकारियो द्वारा सम्मानित किया गया.वही किरण बरनवाल, प्रतिभा,चुन्नी,चंदा गुप्ता द्वारा अहिबरन दिवस स्वागत गान एंव शांति, ज्योति, सरिता,देवी, निशु बरनवाल द्वारा स्वागत गान गान गाया गया.
आये अथियो ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1905 ई. से ही महाराजा अहिबरन जी की जयंती समाज के द्वारा मनाया जाता रहा है.अहिबरन जयंती समारोह के माध्यम से समाज को एक करने के लिए पुरे बिहार में बरनवाल समाज द्वारा यह जयंती मनाई जा रही है.

बरनवाल जाति की इतनी बड़ी संख्या होने के बाद भी हम राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़े हुए है.जबतक राजनीतिनक में हमलोगो कि भागीदारी ज्यादा नहीं होगा तब तक हमलोगों को उचित हक नहीं मिलेगा.समाज के बच्चो में प्रतिभा की कमी नहीं है.जयंती मनाने से ही लोगों में उत्साह होती है.ऐसा कार्यक्रम हर साल होना चाहिए.
कार्यक्रम में नव दुर्गा नृत्य समाज की छोटी बच्चीया कशिश, जानवी, अनन्या, पंखुरी, माही, प्रिया, मनस्वी, अदिति, अविशी, आद्या ने किया जिसे लोगों ने खूब सहराया.तो शिखा ने गीत जिन्दी प्यार का गीत है गा कर लोगों को मंगमूढ़ कर दिया. अवनि, अनिशा राज, मनुसी देव, अनन्या, आँचल, परिधि पंकज,, सूरज,चाहत, सत्यम आनंद,विजय सहित कई बच्चो ने कार्यक्रम में भाग लिया.आरव रंजन ने सहयोग किया.50 से अधिक समाज के बच्चे संस्कृति कार्यक्रम में भाग लिए.

बच्चे ने डांस, भक्ति व देश भक्ति गानो से सभी का मन मोह लिया. सभी प्रतिभागियो को बरनवाल संघ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्वल भविष्य कि कामना किया गया.धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया.
मौके पर रोसड़ा से आये संघ के पदाधिकारियों में विनोद देव, संजय कुमार पप्पू,बीस सूत्री की सदस्य विमला देवी,पूर्व पार्षद राजकुमारी देवी,उपाध्यक्ष मनीष बरनवाल,प्रतिमा देवी,रमाकांत प्रसाद,रामचंद्र लाल,रितेश रंजन, ब्रह्मा नंद ऊर्फ पप्पलू, विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, निरंजन प्रसाद, रजनीश रंजन, राजेश लाल, विजय कुमार,शिव कुमार बरनवाल, आशीष कुमार बरनवाल, संतोष कुमार बरनवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!