Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सांसद खेल महोत्सव में हाजीपुर ने खगड़िया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दलसिंहसराय, छात्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हाजीपुर और खगड़िया की टीमों के बीच खेला गया.मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें हाजीपुर ने खगड़िया को 15 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.टॉस जीतकर खगड़िया की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया.हाजीपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हाजीपुर की ओर से आदर्श ने शानदार 58 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 34 और याकूब ने 21 रनों का योगदान दिया. खगड़िया की ओर से गेंदबाजी में अजय ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए, कुंदन ने दो और रितिक ने एक विकेट झटका.जवाब में खगड़िया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी.खगड़िया की तरफ से गोलू मिश्रा ने 48, रितिक ने 39 और विश्वजीत ने 26 रनों की पारियां खेलीं.हाजीपुर की ओर से गेंदबाजी में याकूब ने चार विकेट, सचिन ने तीन और अभिषेक ने एक विकेट हासिल किया.

 

 

याकूब को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (4 विकेट और 21 रन) के लिए मुख्य अतिथि दिलीप कुमार चौधरी द्वारा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से सम्मानित किया गया.अंपायर की भूमिका में विकास कुमार, पंकज और उमेश राय रहे, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग माधव कुमार एवं ऑफलाइन स्कोरिंग मोहम्मद अजलन ने की.मैच के दौरान अर्जुन सिंह, जगबंधु कुमार राय, प्रियवंत कुमार चौधरी, पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब, कुणाल, मनी, रविराज, अभिषेक, अप्पू, राजू कुमार, मैक्सवेल, पिच क्यूरेटर संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। कल तीसरा क्वार्टर फाइनल मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच खेला जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!