भाकपा-माले ने शुरू किया अनशन:कहा- लोगों को सही से राशन नहीं मिलता;अवैध वसूली की जाती है
समस्तीपुर में गरीब भूमिहीनों को बास के लिए मिले 5 डिसमिल जमीन, खेती के लिए सरकारी दर पर यूरिया समेत 30 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने प्रदर्शन किया। उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय में भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन अनुसंधान शुरू किया।
भाकपा माले ने रायपुर पंचायत भवन के पास से जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन शुरू किया ।
अनशन के समर्थन बैठे लोगों ने कहा कि उजियारपुर में लोगों को सही से राशन नहीं मिलता है। दाखिल-खारिज और भूमि विवाद में पदाधिकारी की ओर से अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा पर नल-जल योजनाओं में पीएचईडी विभाग की धांधली पर रोक लगाने, उजियारपुर थाना में दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने सहित 30 सूत्री मांग उठाई।
भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि अधिकारी अपनी जवाबदेही पूरा करने के बजाय वसूली में शामिल हैं। जो काम अधिकारियों को करना चाहिए था, उसी भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा-माले को आंदोलन करना पड़ता है।गोदाम से एजीएम और गोदाम के ठेकेदार की मिलीभगत से कम राशन आपूर्ति डीलरों की ओर से की जाती है। नतीजा स्वरूप उपभोक्ताओं को कम राशन दिया जाता है, फिर भी संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक पहल नहीं किया है।
मौके पर किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर ने कहा कि अधिकारी संवेदनहीन हो गये हैं, जनता की समस्याओं को कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने कहा कि यूरिया सहित अन्य रासायनिक खाद सरकारी दर पर क्यों नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
