Patna

कोहरे की वजह से इंडिगो की 10 फ्लाइट रद्द, 33 फ्लाइट देर से आयी-गयीं

Patna Airport: बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह से हवाई सफर पर लगातार असर पड़ रहा है. शुक्रवार को भी कोहरे और कम विजिबिलिटी होने की वजह से इंडिगो एयरलाइंस के विभिन्न सेक्टर के 10 विमान रद्द रहे. इसमें कलकता-पटना-कलकता सेक्टर की फ्लाइट 6E6917, हैदराबाद-पटना-हैदराबाद सेक्टर की फ्लाइट 6E915, मुंबई-पटना-मुंबई सेक्टर की फ्लाइट 6E673, दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट 6E5008 और दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट 6E6549 रद्द कर दी गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यात्रियों में गुस्सा

फ्लाइट रद्द होने की वजह से इन सेक्टर पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट शेड्यूल से एक घंटे पहले फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गयी. यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल साइट पर भी समय पर सूचना नहीं मिलने की बात कही.

 

रिफंड के लिए आवेदन

एयरलाइंस की ओर से अधिकतर यात्रियों को दूसरे तिथि की टिकट दे दी गयी. कुछ यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने पर टिकट रिफंड के लिए आवेदन किया. इसके अलावा सोमवार को पटना से दूसरे शहर को जाने वाली 15 फ्लाइट अपने निर्धारित समय से एक से ढाई घंटे तक लेट रही. दूसरे शहरों से पटना आने वाली 18 फ्लाइट का भी परिचालन घंटों देरी के साथ किया गया. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सेक्टर की प्रमुख फ्लाइटें शा

मिल रहीं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!