“समस्तीपुर:डीएम ने ताजपुर में परियोजनाओं का किया निरीक्षण,समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश
समस्तीपुर।ताजपुर . जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को ताजपुर प्रखंड अंतर्गत रामापुर-महेशपुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र सह-आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत ग्रिड एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने व ससमय कार्य पूर्ण करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
इसके उपरांत जिलाधिकारी रामापुर-महेशपुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित अभियंताओं, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अली, ताजपुर सीओ आरती कुमारी, आरओ रोहन रंजन मुखिया राजीव ठाकुर आदि मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
