Samastipur

समस्तीपुर:सैनिक स्कूल बटहा में मॉक ड्रिल कर बताया आग बुझाने का तरीका

समस्तीपुर।रोसड़ा . प्रखंड के सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा में अग्निशमन के लिए माॅकड्रिल का आयोजन किया गया. मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने बताया कि रोसड़ा अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सहायक अनुमंडलीय पदाधिकारी त्रिभुवन चौधरी, प्रधान अग्निक शंभू राय, अग्निचालक रोहित कुमार, अग्निक पवन कुमार, रानी कुमारी और शेषनाथ गोंड की टीम ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालयकर्मियों को आग लगने के प्रमुख कारणों जैसे बिजली के शाॅर्ट सर्किट, एलपीजी गैस, आतिशबाजी, खेत खलिहान उत्पाद, धूम्रपान, अलावा आदि की जानकारी दी गई.

 

 

सुरक्षा संबंधित विभिन्न उपायों को प्रयोग कर बताया गया. अग्निशमन के उपकरणों के परिचालन को प्रदर्शित किया गया. पोस्टर और पंपलेट का वितरण कर लोगों को जागरुक किया गया. अग्निशमन विभाग के विभिन्न मोबाइल नंबरों को भी लोगों को लिखाया गया. ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके. मौके पर अध्यक्ष बिनोद कुमार, प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!