Samastipur

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत:मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रामविंद सहनी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद नेहा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की बड़ी बहन संजू देवी ने बताया कि नेहा की शादी तीन साल पहले अहियापुर के दादर निवासी गुड्डू सहनी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। प्रताड़ना से तंग आकर नेहा अपने मायके चली गई थी, जहां कथित तौर पर उसके पति गुड्डू ने पहुंचकर उसके साथ मारपीट की।

 

ससुराल पक्ष ने कहा- नेहा ने आत्महत्या की है

 

मायके वालों का दावा है कि ससुराल पक्ष ने नेहा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि ससुराल वाले इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह एक सोची-समझी हत्या है।

 

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मृतका के पति और ससुराल के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस मामले की पुष्टि थानेदार रोहन कुमार ने की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!