Dalsinghsarai

संत जोसफ पब्लिक स्कुल दलसिंहसराय का चार दिवसीय 31 वां वार्षिक खेल समारोह सम्पन्न,विजेता को मिला टॉफी

दलसिंहसराय,शहर में स्थित संत जोसफ पब्लिक स्कुल का 4 दिवसीय 31 वां वार्षिक खेल समारोह का सफलतापूर्वक मंगलवार को सम्पन्न हुआ.समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के उपाध्यक्ष सह सचिव प्रशांत सागर ने किया. समारोह में मुख्य अतिथि एसडीओ किंशन कुमार तथा डीएसपी विवेक कुमार ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलकूद शारीरिक अंगों में चंचलता, हृदय में प्रसन्नता और मन मे उत्साह और स्वतंत्रता का भाव भरकर यह हमारे जीवन शक्ति को बढ़ा देता है.खेलकूद विद्यार्थियों के अवकाश के क्षणों का सुंदरतम उपयोग है, यह उन्हें अनुचित गतिविधियों से बचाते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतिभा तलाशने के लिए प्रतियोगिता का होना अति आवश्यक है. खेलकूद मनुष्य प्राणी जीवन की सबसे सुखद अनुभूति है.इस खेलकुद का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक मानसिक और सामाजिक शक्ति का विकास करना होता है.शरीर को स्वस्थ व उत्साह पूर्ण तथा चेहरा को आकर्षक बनाए रखने के लिए खेलकूद आवश्यक है.खेलकूद से स्वस्थ आदतें विकसित होती है.खेल से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है खून का संचार तेज होता है जिससे हमारे कार्य क्षमता बढ़ जाती है.वि‌द्यालय के दिलीप कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथियों के विशेषताओं खासकर खेल विशेषताओं को सभी खिलाडियों से साझा करते हुए जीवन में खेल और खिलाड़ी होने के महत्व को समझाया.

 

 

वि‌द्यालय के संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने सभी बच्चों को खेल में बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर खुशी जताते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कामना की.अंतिम दिन गर्ल्स एंव बॉय का कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें जिसे टीम और अन्य सफल छात्रों को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!