Begusarai

2 मिनट में एसपी, थानेदार को 35 बार दी गालियां: फेसबुक पर लाइव आकर कहे अपशब्द

बेगूसराय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर जिले के एसपी से लेकर मंझौल थाना के SHO तक को गालियां देने का एक वीडियो सामने आया है। करीब 2 मिनट के वीडियो में शख्स पुलिसकर्मियों को करीब 35 बार गालियां देता दिख रहा है। वीडियो में शख्स ने पुलिस पर पैसा लेने और किसी केस में फंसाने का आरोप लगाया है। वीडियो में दिख रहा शख्स मुखिया का बेटा बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला मंझौल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो कब शूट किया गया है, इस बारे में जांच पड़ताल जारी है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान मंझौल पंचायत-3 के मुखिया पूनम देवी के बेटे दीपक कुमार उर्फ दीपक सहनी के रूप में हुई है। 1 मिनट 59 सेकेंड के वीडियो में दीपक पुलिस अधिकारियों को लगातार अपशब्द कहता दिख रहा है। वायरल वीडियो में दीपक कहता है कि हम कोई गलत काम नहीं करते हैं। लेकिन पुलिस वाले ने पैसा भी लिया और अब हमको फंसा रहे हैं।

 

वीडियो में दीपक आरोप लगा रहा है कि उसने अब तक 2 से 4 लाख रुपए तक थानेदार, डीएसपी और एसपी को दे चुका है। लेकिन पुलिसकर्मी जान बूझकर मुझे साजिश के तहत झूठे केस में फंसा रहे हैं। दरअसल, मामला 7 सितंबर से जुड़ा बताया जा रहा है, जब मंझौल थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मंझौल के बीच खन्ना टोला से पूरब स्थित बजराहा टोला स्थित खजुरबन्नी में पहुंची थी। वहां बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण किया जा रहा था।

 

मौके पर से कुछ लोग पुलिस को देखकर लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने कहा कि देसी शराब बनाने का यह रैकेट दीपक कुमार उर्फ दीपक सहनी चलाता है। उसी के कहने पर हम लोगों से देसी शराब बनवाया जाता है और उसी के संरक्षण में बेचा जाता है।

 

इस मामले में पुलिस दीपक की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया तो दीपक ने फेसबुक पर लाइव आकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ जमकर गाली गलौज किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लोग सिगरेट सहित अन्य नशा करते हैं और नशा करने का सामान भी वहां रखा हुआ है।वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दीपक की खोजबीन करना शुरू किया तो पता चला कि वह बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर बैठा हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची तो दीपक भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। उसके पास से 6.04 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!