दलसिंहसराय:जलवायु अनुकूल कृषि एवं समसामयिक विषयों पर किसान गोष्टी का आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय सभा कक्ष में गुरुवार को कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी के तहत आत्मा द्वारा प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन जलवायु अनुकूल कृषि एवं समसामयिक विषयों पर आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति के अध्यक्षता में किया गया.उद्घाटन आत्मा अध्यक्ष, पूर्व आत्मा अध्यक्ष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि कॉर्डिनेटर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार पांडे ने किया.आत्मा अध्यक्ष अरविंद कुमार ज्योति ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपने की सलाह दी.उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील की.
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने कहा जलवायु परिवर्तन की समस्या से आज पूरा विश्व जूझ रहा है.इससे हमारी खेती में काफी प्रतिकूल असर हो रहा है.उच्च तापमान, अनियमित वर्षा, कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ की स्थिति, चक्रवात आदि की संख्या में बढ़ोतरी के परिणाम स्वरूप आयेदिन फसलों की भारी तादाद में नुकसान हो रहा है.जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कृषि में कम से कम हो, इसके उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के साथ-साथ फसल चक्र में दलहनी फैसले एवं मिलेट्स फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी उज्वल कुमार रबी फसलों की उन्नत खेती विषय पर विस्तार से जानकारी दी.
कृषि कोर्डिनेटर संजय कुमार हिमांशु ने रबी फसलों के प्रमुख कीट एवं रोग व्याधि की समस्या तथा उनके निदान के उपायों के बारे में बताया. कृषि कोर्डिनेटर राणा कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.इस अवसर पर आत्मा द्वारा प्रशिक्षित प्राप्त किसानों को पुरस्कार वितरण किया गया.मौके पर कृषि कोर्डिनेटर गोपाल चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक अंशु कुमारी,किसान सलाहकार ,पूर्व आत्मा अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद महतो एवं सुरेश कुमार, राम उदेश शर्मा, विनोद महतो, अमरेश चौधरी, राजाराम महतो आदि प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
