समस्तीपुर होकर डिब्रूगढ़ लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन
समस्तीपुर.यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा डिब्रूगढ़ और लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन न्यू तिनसुकिया – गुवाहाटी–क ामाख्या – कटिहार – बरौनी – समस्तीपुर – मुजफ्फरपु र–हाजीपुर – गोरखपुर मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे द्वारा 05905/05906 डिब्रूगढ़ – लखनऊ–डिब्र ूगढ़ स्पेशल ट्रेन को एक फेरे के लिए चलाया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से 19 दिसंबर को तथा लखनऊ से 23 दिसंबर को प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। 05905 डिब्रूगढ़–लखनऊ स्पेशल 19 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी।”