Samastipur

दलसिंहसराय;बीड़ी पत्ता लोड गाड़ी में लगी आग,10 लाख का पत्ता जल कर हुआ राख

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड दस में बीड़ी पत्ता लोड ट्रक से पत्ता अनलोड करने के क्रम में पत्ता में अचानक आग लग गई.जिसमें ट्रक में रखे 128 बेग पत्ता जल कर राख हो गया.इस सम्बंध में एम.के.नसीरुद्दीन बीड़ी कम्पनी के कर्मी चकलोकमान निवासी मनौवर आलम में स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराया है.उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम नसीरुद्दीन बीड़ी कम्पनी का बीड़ी का पत्ता अनलोड के लिए पगड़ा स्थित गोदाम में मजदूरों द्वारा उतारा जा रहा था.उतारने के क्रम में ही पत्ते में आग लग गई.सूखा होने के कारण आग तेजी से फैली.जब तक लोग कुछ समझ पाते आग गाड़ी में रखे पूरे पत्ते में लग चुकी थी.इसकी सूचना फायरबिग्रेड को दी गई.हालांकि फायरबिग्रेड की गाड़ी जब तक पहुँचती ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया.इस क्रम में गाड़ी में रखे 128 बेग जिसका वजन 4 टन से ऊपर लगभग 10 लाख की कीमत का पत्ता जल कर राख हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!