क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता हुआ संपन्न,200 प्रतिभागियों ने लिया भाग
पटना.हाजीपुर.युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में क्लस्टर स्तरीय दो दिवीसय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जिला युवा अधिकारी वैशाली के श्वेता सिंह के निर्देशानुसार प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर रति में आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि देवारी राम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर रति के प्राचार्य सुनील कुमार, पैक्स अध्यक्ष अमृतपुर अखिलेश सिंह उर्फ कन्हैया सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
विजेताओं को जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह, समाजसेवी दीपक कुमार, प्राचार्य सुनील कुमार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में तीन प्रखंड वैशाली ,पटेढी बेलसर और गोरौल से लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के रेफरी विक्रम विक्रांत तथा साक्षी कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन विद्या में ये प्रतिभागी हुए विजेता महिला रिले दौड़, पुरुष रिले दौड़, महिला बैडमिंटन एवं पुरुष बैडमिंटन, वॉलीबॉल तथा महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता में भगवानपुर रति यूथ क्लब ने बाजी मारी, वॉलीबॉल में महावीर यूथ क्लब चकरमदास की टीम ने जीत हासिल किया। पुरुष रिले दौड़ में प्रथम स्थान सम्राटअशोक क्लब, महिला रिले दौड़ में प्रथम स्थान चकरमदास की टीम ने प्राप्त किया। पुरुष बैडमिंटन में प्रथम स्थान विपुल कुमार, महिला बैडमिंटन में प्रथम स्थान तन्तु कुमारी रही।
इनकी रही सहभागिता स्वयंसेवक करण तिवारी, गूंजा कुमारी, गोरौल के स्वयंसेवक श्वेता कुमारी, किशन कुमार, पटेढी बेलसर के स्वयंसेवक राणा कुमार, आयोजक क्लब के अध्यक्ष अनमोल कुमार समेत अन्य स्वयंसेवको ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
