Samastipur

देसी शराब के साथ घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत के मुखिया पति गिरफ्तार

समस्तीपुर:सरायरंजन : शराबबंदी कानून लागू हुए 10 साल से अधिक हो गया. इसके बाद भी लोग शराब का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस लगातार कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजती है. लेकिन उसके बाद भी कारोबारी में प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत की मुखिया के घर पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब बरामदगी की है. साथ में इस कारोबार में संलिप्त मुखिया के पति को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार मुखिया पति की पहचान खजुरी पंचायत के वर्तमान मुखिया मीना देवी के पति रामविलास महतो के रूप में की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश रंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुखिया पति के द्वारा अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है.

 

 

सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात में पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान घर से 8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. साथ में कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के मुखिया पति को बुधवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!