41वीं राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता;ताइक्वांडो में बेगूसराय की श्रेया ने लहराया परचम
बेगूसराय।तेलंगाना के बालायोगी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय की श्रेया ने कांस्य पदक जीतकर बिहार का परचम लहराया है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियों ने सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया।
श्रेया ने उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ और राजस्थान के खिलाड़ियों को हराकर यह पदक हासिल किया है। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि इस सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियेगिता में श्रेया रानी ने अंडर 73 किलो भार वर्ग मे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
बिहार को कांस्य पदक दिलाया
जिसमें उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ और राजस्थान के खिलाड़ियों को हराकर बिहार को कांस्य पदक दिलाया है। शर्मा टोल उलाव के रहने वाले राजेश शर्मा और स्व. रूबी देवी की छोटी बेटी श्रेया रानी बचपन से ही कोच नन्दु कुमार के मार्गदर्शन में बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप कल्याण केंद्र में अभ्यास करना शुरू किया।
उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस दौरान उसने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत की पहली महिला खिलाड़ी है, जिसने वर्ल्ड ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत को पदक दिलाया है। 2023 मे गोवा मे आयोजित 37वीं नेशनल गेम्स में भी श्रेया रजत पदक जीत चुकी है।इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद और जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार आदि ने बधाई दी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
