Samastipur

समस्तीपुर:बख्तियारपुर ताजपुर फोरलेन निर्माण का काम रोका: अंडर पास बनाने की मांग

समस्तीपुर से गुजरने वाली बख्तियारपुर ताजपुर फोरलेन निर्माण चल रहा है। लोगों ने पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के शिऊरा गांव के पास मंगलवार को काम पर रोक लगा दी। स्थानीय लोग मुख्य सड़क को बंद किए जाने का विरोध कर रहे थे। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क को बंद न कर यहां पर अंडर पास बनाया जाए, ताकि आवाजाही दोनों ओर जारी रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय सुनील ठाकुर ने बताया कि यह नंदिनी और चकसाहो को जाने के लिए मुख्य सड़क है। जिससे चकराज अली, कुसोचक, शिवैशिंगपुर, राजा जान, चांदपुरा, फतेहपुर, बिंदगामा, रुपौली, नंदिनी, शिऊरा, आदि गांव के लोग इस रास्ते पटोरी और मोहनपुर की ओर जाते हैं।

 

लोगों की आवाजाही ठप होगी

 

फोरलेन निर्माण के कारण सड़क को बंद किया जा रहा है। जिससे लोगों की आवाजाही ठप पर जाएगा। सरकार और काम एजेंसी को चाहिए कि इस स्थल पर अंडरपास का निर्माण कर दें, ताकि लोगों की आवाजाही बंद ना हो।लोगों ने काम रोकते हुए एजेंसी व सरकार से मांग की है कि यहां पर अंडर पास निर्माण की स्वीकृति प्रदान दी जाए, अन्यथा आगे काम को रोका जाएगा। चुकी करीब 50 हजार की आबादी इससे प्रभावित होगी।

 

लोगों के विरोध को देखते हुए मंगलवार को शिऊरा गांव के पास काम नहीं हो पाया। लोगों का यह भी कहना है कि इस स्थल को छोड़कर अभी दूसरे स्थल पर काम को आगे बढ़ाया जाए।

 

प्रशासनिक पदाधिकारी ने क्या कहा

 

पटोरी के एसडीएम विकास पांडे ने बताया कि लोगों के विरोध की जानकारी मिली है। स्थल के निरीक्षण के बाद इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!