Dalsinghsarai

एनटीपीसी का स्थापना दिवस:बरौनी में लग रहा 1000मेगावाट का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम

बेगूसराय.बरौनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन(एनटीपीसी) का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने प्रशासनिक भवन के सामने एनटीपीसी ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा कि 15 दिसंबर को बरौनी थर्मल पावर स्टेशन का ट्रांसफर बीएसपीजीसीएल की ओर से एनटीपीसी लिमिटेड को हुआ था। तब से लेकर आज तक एनटीपीसी बरौनी परियोजना कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए कामयाबी की बुलंदियां हासिल कर रही है।

 

करीब 80 हजार पौधे लगाए गए

 

तकनीकी तौर पर उन्होंने बताया कि एनटीपीसी बरौनी परियोजना ने कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राख उपयोगिता 119.01 प्रतिशत हासिल किया गया। पर्यावरण रक्षा एवं संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली योजना तथा अन्य प्रयासों के माध्यम से अब तक करीब 80 हजार पौधे का लगाए गए हैं।

 

एनटीपीसी बरौनी बिजली उत्पादन के अलावा समीपवर्ती क्षेत्र के सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कल्याणकारी गतिविधियों का संपादन कर रही है‌। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेल, दिव्यांगजन समर्थन तथा आपदा के दौरान राहत से संबंधित आवश्यकतानुसार कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है।

 

2.5 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट

 

परियोजना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में एनटीपीसी बरौनी की कोयला आधारित 250 मेगावाट की दो इकाइयां ऑपरेशनल है। जिनका 100 प्रतिशत बिजली उत्पादन बिहार राज्य को जाता है। हरित ऊर्जा की दिशा में एनटीपीसी बरौनी में 2.5 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

 

इसके अलावा हरित ऊर्जा के तहत 1000 मेगावाट-घंटे क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की स्थापना भी की जा रही है, जो चार घंटे तक 250 मेगावाट बिजली प्रदान करने में सक्षम होगा। इस अवसर पर उत्कर्ष स्कॉलरशिप के तहत बरौनी प्रखंड के 23 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों के 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 170 मेधावी बच्चों को उत्कर्ष स्कॉलरशिप प्रदान

स्टूडेंट्स के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए

 

प्रति लाभार्थी तीन हजार रुपए की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि सभी लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही है। एनटीपीसी बरौनी के इस स्थापना दिवस पर परियोजना प्रमुख के साथ सभी महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केक काटा तथा नीले और सफेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!